रांची, फरवरी 26 -- खूंटी, संवाददाता। समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका मध्य विद्यालय, खूंटी के सभागार में तीन दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने दिव्यांगता विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे दिव्यांग बच्चे जो किसी कारणवश विद्यालय की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पा रहे हैं, उन्हें शिक्षा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि समावेशी शिक्षा के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को समान अवसर प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर ग्रामीण अभिभावकों को विशेष रूप से जागरूक किया गया और दिव्यांग बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.