सहारनपुर, अक्टूबर 2 -- गंगोह । समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 60 सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को बीआरसी बीराखेड़ी पर शुरू हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के पदाधिकारियों जसवंत सिंह, नीरज सैनी, रजत कुमार, कमलेश कुमार व विपुल शर्मा के दीप प्रज्जवलन उपरान्त मास्टर ट्रेनर कमलेश कुमार यादव ने समावेशी शिक्षा, पीडब्ल्यूडी एक्ट 1995, ट्रस्ट एक्ट 1999 तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की। मास्टर ट्रेनर विपुल शर्मा ने दिव्यांग बच्चों के सामने आने वाली बाधाओं की पहचान, स्क्रीनिंग, शीघ्र पहचान एवं शीघ्र हस्तक्षेप के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए शिक्षकों का मिला प्रशिक्षण ताकि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य...