समावेशी शिक्षा के लिए समाज के सोच में बदलाव जरूरी
गोरखपुर, अगस्त 20 -- गोरखपुर। समावेशी शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए सरकारी नीतियों के साथ समाज के दृष्टिकोण में बदलाव और परिवार के सहयोग की भी जरूरत है। यह बातें कंपोजिट रिहैबिलिटेशन सेंटर (सीआरसी) के निदेशक जितेंद्र यादव ने कहीं। वह बुधवार को सीआरसी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जितेंद्र यादव ने कहा कि सरकारी नीतियां समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन केवल नीतियों से ही पूर्ण समावेशन संभव नहीं है। इसके लिए समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव की जरूरत है। इस मौके पर राजेश यादव और राजेश कुमार ने समावेशी शिक्षा की अवधारणा के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम में समन्वयक की भूमिका अरविंद कुमार पांडेय की रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.