सिमडेगा, फरवरी 25 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में झारखंड शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रधानाध्यापक,शैक्षिक प्रशासक एवं अभिभावकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अनुसार दिव्यांगता के प्रकार, पहचान और उसके प्रमुख लक्षण से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल करने, समान अवसर देने और उसके प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के बारे बताया गया। समावेशी शिक्षा के तहत मिलने वाला लाभ एवं सुविधाएं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक के रूप में रिसोर्स शिक्षक बृजमोहन पाल एवं थेरेपिस्ट रेखा कुमारी मौजूद थे।मौके पर बीपीओ जया रश्मि,रूबी बाई,सूरज कुमार,श्रवण बड़ाईक,सहित शिक्षकगण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.