समावेशी व रोजगारोन्मुख शिक्षा व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है नई शिक्षा नीति: डॉ. नीलिमा
सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- समावेशी व रोजगारोन्मुख शिक्षा व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है नई शिक्षा नीति: डॉ. नीलिमा सीतामढ़ी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्यों, प्रमुख प्रावधानों एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को स्थानीय राम सकल सिंह साइंस कॉलेज में उर्दू विभाग की ओर से एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) नीलिमा झा ने किया। अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था को अधिक समावेशी, बहु-विषयक, कौशल-आधारित तथा रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में एक युगांतरकारी पहल है। यह नीति युवाओं को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने में सक्षम है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.