लखनऊ, मार्च 1 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता विज्ञान का उद्देश्य केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि उसे सामाजिक न्याय और समावेशी विकास से जुड़ना चाहिए। डॉ. शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय समावेशी शिक्षा, पुनर्वास-आधारित अनुसंधान और सहायक प्रौद्योगिकी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह बातें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी व समागम में विवि के कुलपति संजय सिंह ने कहीं। कुलपति ने कहा कि यहां विज्ञान का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, नवाचार को सेवा से जोड़ने और अनुसंधान को मानव कल्याण के लिए समर्पित करने का आह्वान किया। विज्ञान संकाय अधिष्ठाता प्रो. सीके दीक्षित ने सीवी रमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.