मुजफ्फरपुर, जून 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। देशभर में चलाए जा रहे कृषि ऋण आउटरीच अभियान के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भी शनिवार को एक मेगा आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। बैंक के भगवानपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। यह भी पढ़ें- समावेशी खेती से ही वित्तीय समावेशन की परिकल्पना होगी पूरी : डीडीसीकार्यक्रम का उद्देश्य डीडीसी ने कहा कि समावेशी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था से ही वित्तीय समावेशन की परिकल्पना संभव हो सकेगी। देशभर में सौ से अधिक जगहों पर हो रहे ऐसे कार्यक्रम कृषकों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाने की दिशा में एक बेहतर पहल है। कहा कि बैंक अपने उत्पादों एवं सेवाओं के माध्यम से किसानों के आर्थिक उन्नयन के लिए अच्छा काम कर रही है। आज ग्रामीण इलाकों में बैं...