पलामू, मार्च 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रांगण में समेकित शिक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में सभी बच्चों, विशेषकर दिव्यांग बच्चों के लिए समावेशी एवं सहयोगात्मक शिक्षण वातावरण का निर्माण करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार, संस्थान की प्राचार्या अमृता सिंह, प्रभारी प्राचार्य डॉ धीरेंद्र सिंह, सभी संकाय सदस्यों एवं मास्टर प्रशिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में शशि रंजन पांडेय, नीरज पांडेय, पवन कुमार गुप्ता एवं विनोद कुमार ने अलग-अलग मॉड्यूल के माध्यम से समेकित शिक्षा की अवधारणा, दिव्यांग बच्चों की पहचान तथा कक्षा में उनके लिए अनुकूल शिक्षण पद्धतियों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.