काशीपुर, अप्रैल 11 -- दीप पाठक, काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को समापन हुआ। 'भारत के भविष्य के लिए सतत प्रबंधन रणनीतियां' विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वक्ताओं ने समावेशी एवं सतत भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। तीन दिनों तक चले इस सम्मेलन में शिक्षाविदों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और नीति-निर्माताओं ने सक्रिय भागीदारी की। यह मंच विचारों के आदान-प्रदान का केंद्र बना, जहां सतत विकास के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर मंथन हुआ। शोध पत्र प्रस्तुतियों, विषयगत चर्चाओं, मुख्य वक्तव्यों और अकादमिक विमर्श के माध्यम से प्रतिभागियों ने नए दृष्टिकोण साझा किए और शोध कार्यों को प्रोत्साहन मिला। द्वितीय दिवस पर भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु की प्रोफेसर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.