प्रयागराज, अप्रैल 11 -- ईसीसी में आयोजित दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि जीबी पंत के निदेशक प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली को 'सिस्टम-केंद्रित' से 'शिक्षक-केंद्रित' बनाने की आवश्यकता है। मनुष्य को केवल आर्थिक प्राणी नहीं, बल्कि एक सामाजिक प्राणी के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। पूर्व प्राचार्या डॉ. जीएस जमन ने कहा कि शिक्षा को समावेशी, समानतापूर्ण और परिवर्तनकारी बनाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सरोज यादव, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. जस्टिन पी सहाय, डॉ. आशीष सैमुअल हूरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...