जौनपुर, मई 13 -- जौनपुर। ग्रामजीवी फाउंडेशन की ओर से रामनगर ब्लॉक के विभिन्न गांवों की मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सरायविक्रम जूनियर हाईस्कूल में किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 46 छात्राओं को सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 70 से 87 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। सम्मानित छात्राएं रायपुर, सरायविक्रम, तेजगढ़, गहलई, सरौना और श्रृंगारपुर गांवों से थीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरायविक्रम के प्रधान अजय सिंह ने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज के विकास की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं को निरंतर मेहनत करते हुए आगे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.