रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। होली फेथ बाइबल सेमेनरी का 11वां दीक्षांत समारोह (ग्रेजुएशन सेरेमनी) बुधवार को बहुबाजार स्थित दयाल कंपाउंड में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आठ विद्यार्थियों को मास्टर ऑफ थियोलॉजी और 12 विद्यार्थियों को बैचलर ऑफ थियोलॉजी की डिग्री एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि बिशप डॉ. सुरेश सांगा ने अपने संबोधन में कहा कि बाइबल ईश्वर का अनमोल वचन है, और हमें इसे जीवनभर अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा, धन्य हैं वे जो भविष्यवाणी के वचन को पढ़ते हैं और सुनते हैं और लिखी हुई बातों को मानते हैं। उन्होंने जोर दिया कि बाइबल के अध्ययन से आत्मिक, आर्थिक और सामाजिक वृद्धि होती है, और प्रतिदिन के जीवन में मार्गदर्शन के लिए बाइबल अध्ययन परम आवश्यक है। समारोह में बिशप अलफ्रेड मार्टिन, पास्टर कुंदन कुमार, पास्टर नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.