समारोह में 163 जोड़ों ने एक-दूजे का थामा हाथ
गोंडा, मार्च 24 -- गोण्डा/बभनजोत, हिटी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हकीकुल्ला चौधरी महाविद्यालय, घारीघाट परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों व नगर निकायों से कुल 193 जोड़े पंजीकृत हुए थे। इसमें से 163 जोड़ों का विवाह विधिवत रीति- रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। साथ ही दो जोड़ों का विवाह इस्लामिक परंपरा के तहत निकाह कराया गया। कार्यक्रम में विधायक गौरा प्रभात वर्मा, डीएम प्रियंका निरंजन, एसडीएम मनकापुर, ब्लॉक प्रमुख बभनजोत व छपिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विवाह मंडप में बैठे नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों की बेटियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.