संभल, दिसम्बर 22 -- किसान दिवस के मौके पर बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल परिसर में किसान गोष्ठी व किसान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें कृषि क्षेत्र में जागरूकता, नवाचार और आत्मनिर्भरता पर चर्चा की गई। रविवार को शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के बाद स्वागत गीत से किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कृषि सलाहकार डॉ. दीपक मेंदीरत्ता ने आधुनिक कृषि तकनीक, वैज्ञानिक खेती, लागत घटाकर आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण पर किसानों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय के साथ तकनीक अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने शिक्षा और कृषि के समन्वय को ग्रामीण विकास की मजबूत नींव बताया। मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने सरकारी कृषि योजनाओं, उन्नत बीज, मृदा परीक्षण और आधुनिक संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.