अररिया, अप्रैल 21 -- फारबिसगंज, संवाददाता। फारबिसगंज के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में 'द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स (टीबीटी)' मंच के तत्वावधान में एक भव्य जिलास्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कार्यरत 101 नवाचारी शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य और शिक्षा में नवाचार के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कोशी क्षेत्र के निवर्तमान एमएलसी नीतीश कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास ने अपने संबोधन में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- समारोह में 101 नवाचारी शिक्षकों को किया गया स...