समारोह में हिंदुस्तान ओलिंपियाड के विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत
छपरा, अगस्त 17 -- फ़ोटो 15 पुरस्कृत होते शेल्फोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं छपरा। शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्रप्रेम को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगोत्सव व हिंदुस्तान ओलंपियाड के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उन्हें मेडल प्रदान किए गए। बच्चों ने अपनी शानदार प्रतिभा और बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास और भी बढ़ गया। निदेशक विकास कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.