मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर। जिले पटेहरा ब्लॉक के ग्राम हिनौता में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन ब्लाक के संघ के अध्यक्ष बाल नारायण सिंह की ओर से किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष विनय सिंह, जिला प्रभारी सुधीर सिंह तथा महामंत्री संतोष सिंह की उपस्थिति में एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, धीरज सिंह, विनोद सिंह, जगदीश शरण सिंह, कृष्ण पाल सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, वीर प्रताप सिंह, रामविलास सिंह, घनश्याम सिंह, विमर्श ध्वज सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...