रायबरेली, फरवरी 17 -- ऊंचाहार, संवाददाता। सत्यमेव जयते सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पांचवा निर्धन कन्या विवाह सोमवार की देर रात संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सात जोड़ों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमे खाई। क्षेत्र के बाबूगंज स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में आमतौर पर शादियों में होने वाली व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया था। जिसमें सात जोड़ों ने एक साथ सात फेरे लिए। वहीं दूल्हे डीजे पर नाचते गाते बारातियों के साथ पहुंचे। जिसके बाद जयमाल के स्टेज पर एक दूसरे को माला पहनाकर उनके साथ सात जनम तक साथ निभाने का वादा किया। बड़ी संख्या में आए हुए लोग इन वर वधू के जोड़ों को आशीर्वाद देकर उन्हें शुभकामनाएं दी। सभी जोड़ों को दहेज का जरूरी सामान साजो सज्जा के साथ दिया गया। बारातियों से लेकर कार्यक्रम में आये हुए मेहमानों के खाने पीने का इंतजाम किया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.