पूर्णिया, जुलाई 3 -- कसबा, एक संवाददाता। जिला स्तरीय टीबीटी शिक्षक सम्मान समारोह में कसबा प्रखंड के गुरही पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय लहसोना की प्रधान शिक्षिका पूनम कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार प्रकाश ने पूनम कुमारी को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों के नवाचार, समर्पण और सकारात्मक प्रयासों से ही शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होती है तथा विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की दिशा मिलती है। सम्मान प्राप्त करने के बाद पूनम कुमारी ने इसे विद्...