बाराबंकी, फरवरी 12 -- फतेहपुर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में गुरुवार को उत्कृष्ट कार्य सम्मान समारोह का आयोजन भावपूर्ण माहौल में किया गया। प्रार्थना सभा में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समारोह में विद्यालय कार्यों के प्रति समर्पण व शत प्रतिशत योगदान देने के लिए वरिष्ठ आचार्य वीरेंद्र शर्मा व आचार्य जय किशोर को स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। लेकिन समारोह में दोनों आचार्य गणों ने सम्मान की नकद राशि अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले गिरिवासी व वनवासियों की मदद के लिए समर्पित कर माहौल भावपूर्ण कर दिया। आचायों ने कहा कि जनहित के पुनीत कार्य मे उनका अंशमात्र सहयोग सौभाग्य से कम नहीं। प्रधानाचार्य वीरेंद्र वर्मा ने उत्कृष्ट सम्मान को विद्यालय परिवार के लिए प्रेरक सन्देश बताते हुए आचार्यो की सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.