समारोह में संघर्षशील माताओं का अभिनंदन
रांची, मई 10 -- रांची, संवाददाता। मातृ दिवस पर श्री राम भरत मिलाप कार्यालय, डोरंडा बाजार में रविवार को 'मां सीता साहसी मां' सम्मान कार्यक्रम हुआ। समारोह श्री राम भरत मिलाप समिति, मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण एवं जागृति महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। समारोह में विशेष रूप से उन माताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जीवनसाथी का साथ छूटने या पति के देश सेवा में शहीद होने के बाद भी अकेले अपनी मेहनत और साहस से बच्चों का पालन-पोषण किया। समिति ने इन महिलाओं के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें 'मां सीता साहसी मां सम्मान' से नवाजा।सम्मानित होने वाली माताओं में पूनम आनंद, उर्मिला देवी, अल्का देवी, प्रतिमा कुमारी, प्रमिला सर्राफ, रानी सिन्हा, मंजू देवी, सुशीला राणा, सुशीला ठाकुर, किया घोष, कंचन पोद्दार, सिम्मी गोस्वामी, आशा भारती, अमृता सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.