सीतामढ़ी, जनवरी 23 -- सुरसंड। प्रखंड के बघारी पंचायत के मुखिया को पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड समारोह में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया। मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पद्मराज भारद्वाज पिंटू एवं उनकी पत्नी निर्मला चंदन 26 को कर्तव्य पथ दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। यह चयन पंचायती राज मंत्रालय, केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश पर किया गया है। बिहार से कुल 10 मुखियों को इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चुना गया है। जिनमें पद्मराज भारद्वाज पिंटू शामिल हैं। इनका चयन अपने पंचायत में सामाजिक, आर्थिक एवं विकासात्मक क्षेत्रों में उल्लेखनीय और सकारात्मक परिवर्तन कर एक नई मिसाल कायम करने को लेकर किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुखिया पद्मराज वर्ष 2016 में पहली बार मुखि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.