प्रयागराज, मई 20 -- सीएवी इंटर कॉलेज में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में प्रमाण-पत्र वितरण और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय जम्बूरी और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाणपत्र और सम्मान प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य मेजर केके प्रसाद ने कहा कि स्काउट एवं गाइड गतिविधियां विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम विकसित करती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...