धनबाद, अप्रैल 27 -- चासनाला, प्रतिनिधि। पाथरडीह अजमेरा स्थित केडीएम पब्लिक स्कूल में 10वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पार्षद डॉ. बीरेंद्र कुमार, कवि पंकज दुबे, उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, नरेश कुमार सिंह, दिलीप राय और दिनेश झा ने कार्यक्रम शुरू किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आशीष कुमार रजक, मो. अल्ताफ अंसारी, लक्ष्मी कुमारी, इंद्रजीत कौर, अनुज राज ओझा, विनायक प्रसाद, आयुष कुमार ओझा, मानव रवानी और संदीप प्रमाणिक को सम्मानित किया गया। डॉ. बीरेंद्र ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। संचालन रंजन ओझा ने किया। मौके पर दीपक मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, राखी कुमारी, मीता सरकार, निर्मल महतो, निहार घोषाल और नीलम रवानी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...