बिजनौर, मई 25 -- चांदपुर, संवाददाता। आधारशिला स्कूल के कक्षा 10 एवं 12 के मेधावियों को पंचवटी उपवन में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा सम्मानित किया गया। मेधावियों को माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10 के 30 छात्रों को सम्मानित किया गया। इनमें आयुष, परिधि भाटिया, आराध्या चौहान, मुकुल चौहान, देवांश स्वरूप सिंघा, गार्गी शर्मा, उन्नति गर्ग, परी, अक्षिता भाटिया, नैतिक गोयल, गौरांशी राजपूत, सांची तोमर, नंदिनी शर्मा, भव्या त्यागी आदि शामिल रहे। वहीं, कक्षा 12 के 44 छात्रों को भी सम्मानित किया। इनमें धैर्य शर्मा, वैभव आनंद, अनमोल अरोड़ा, कार्तिक राजपूत, दीप्ति देव आर्यन, अमीषी गुप्ता, शुभ वशिष्ठ, आशिष सैनी, आयुषी जिंदल, रिधिमा पाराशर, हृदयांश चौहान, वै...