लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय कफारा में मेधावी छात्र अलंकरण व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और ऐसे सम्मान समारोह छात्रों के उत्साह को बढ़ाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण भार्गव,बीडीसी सदस्य अमरपाल गौतम, प्रधानाध्यापक उमेश चौरसिया, बांकेलाल सहित शिक्षकगण आनंद मिश्रा, राजकुमार तिवारी, रामनरेश, उमेश अवस्थी, राखी रानी, उमेश मिश्रा,अभिषेक शुक्ला,सुशील कुमार, राजकुमारी,संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।समारोह में ब...