प्रयागराज, मार्च 29 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अल्लापुर में रविवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. धीरेंद्र द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि सुशील खरबन्दा, डॉ. रघुराज सिंह, नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मेधावियों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। शिशु वाटिका में श्लोक 96.94 प्रतिशत, शिशु मंदिर में रितिका सिंह 90.90 फीसदी, जूनियर वर्ग में भास्कर शुक्ला 92.71 प्रतिशत और सीनियर वर्ग में अनुराग गुप्ता 86.97 फीसदी को सर्वोच्च अंक मिले। श्लोक, सान्वी गौतम, आदित्य कुमार कुशवाहा, आस्था कुशवाहा, वेदांश शुक्ला, रितिका सिंह, अंशिका गुप्ता, कृष्ण कुमार, उत्कर्ष श्रीवास्तव, गरिमा गुप्ता, भास्कर शुक्ला, अनुराग गुप्ता, सौम्या गुप्त...