गिरडीह, सितम्बर 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज गिरिडीह जिला कमेटी की ओर से 7 सितंबर को उत्सव उपवन हरसिंहरायडीह के सभागार में शपथ ग्रहण सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के नगर विकास, खेल-कूद, पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री सह झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के मुख्य संरक्षक सुदिव्य कुमार और विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा होंगे। जिलाध्यक्ष देवकी राणा, महासचिव सुनील राणा एवं कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार का सामाजिक अभिनंदन किया जाएगा। उनके अलावा नव चयनित प्रदेश पदाधिकारियों एवं नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का सामाजिक अभिनंदन किया जायेगा। गिरिडीह जिला कमेटी का विस्तार एवं महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.