प्रयागराज, मार्च 9 -- सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद मंगलम शाखा की ओर से टैगोर टाउन स्थित कार्यालय में हुए समारोह में पदाधिकारियों ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रंग पर्व की खुशियां साझा की। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने होली की बधाई दी। संरक्षक नागेन्द्र सिंह ने कहा कि होली उल्लास और उमंग का पर्व है। गजेन्द्र श्रीवास्तव ने होली गीत प्रस्तुत किया। मार्गदर्शक शिवनंदन गुप्ता, अध्यक्ष वीपी गुप्ता, सचिव सुनील श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, सुशील दुबे, जितेन्द्र कुमार, प्रो. श्यामल मुखर्जी, आशीष गुप्ता सुधीर द्विवेदी, दीपा जोशी, निखिलेश श्रीवास्तव सिद्धार्थ, विनोद कुमार पांडेय मौजूद रहे। शेरवानी लीगेसी सभागार में होली मिलन समारोह आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.