प्रयागराज, जुलाई 14 -- श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाण की ओर से संचालित श्री महानिर्वाण वेद संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दारागंज में स्थापना के 116 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता अखाड़े के सचिव श्रीमहंत यमुना पुरी ने की। मुख्य अतिथि बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने भारतीय संस्कृति और संस्कृत की वैश्विक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत विश्व को परिवार मानने की भावना का संदेश देता है। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार ने संस्कृत शिक्षा के संरक्षण और ऐसे आयोजनों की सराहना की। प्राचार्य शिवांगी पांडेय ने शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन ईश नारायण द्विवेदी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कृपाशंकर मिश्रा ने किया।...