गंगापार, अप्रैल 17 -- विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पौसिया में नारी वंदन कार्यक्रम के तहत नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिलाओं की भागीदारी और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी एवं शिवसेना की प्रांतीय सचिव रुचि तिवारी का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय में प्रतिदिन उपस्थित रहने वाली छात्राओं और उनके अभिभावकों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन मांडवी द्विवेदी द्वारा किया गया। मनीष तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...