बागपत, मई 26 -- बागपत। राष्ट्रीय विप्र विद्वत परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह जिसमें संगठन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने कहा कि समाज को जोड़ने और संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य नई ऊर्जा के साथ किया जाएगा। जिला महामंत्री आचार्य प्रवीण पुलस्त्य ने कहा संगठन में ही शक्ति होती है। संगठन को मजबूत करें और समाज में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करें। आचार्य उमेश कौशिक ने कहा समाज को सर्वोपरि रखते हुए संगठन की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य मनोज जोशी ने की। मुख्य अतिथि पुरा महादेव मंदिर के पुजारी पंडित अभिषेक शर्मा रहे। इस अवसर पर पंडित सोमदत्त शास्त्री, पंडित दयाराम शास्त्री, पंडित राजीव शास्त्री, पंडित प्...