बांका, मार्च 31 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय, चान्दन परिसर में सोमवार को अष्टम वर्ग के छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय की सहायक शिक्षिका शशिकला कुमारी के सम्मान में भव्य विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार ने की। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद शिक्षिका शशिकला कुमारी को पुष्पगुच्छ, माला एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने उनके शिक्षण कार्य और योगदान की सराहना की। इसके पश्चात अष्टम वर्ग के छात्र-छात्राओं को कलम, टॉफी आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.