सहरसा, अप्रैल 10 -- महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड के महिसरहो पंचायत स्थित मध्य विद्यालय महिसरहो में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 8वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को प्रगति पत्रक एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय मुखिया रीना कुमारी, हेडमास्टर विकास कुमार, जदयू नेता राजकुमार साह, सेवानिवृत्त शिक्षक कैलाश राय एवं विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्षा हीरा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को पाग- चादर देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बच्चों ने स्वागत गान एवं समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर उपस्थित अतिथियों ने वर्ग आठ के 102 छात्र - छात्राओं को प्रगति पत्रक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.