गोपालगंज, जनवरी 5 -- कुचायकोट। एक संवाददाता।स्थानीय बाजार में सोमवार को ग्रामीण चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रहे ग्रामीण चिकित्सकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक सीमित संसाधनों और जोखिमों के बावजूद वे दिन-रात मरीजों की सेवा करते हैं। कोरोना काल का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उस कठिन समय में ग्रामीण चिकित्सकों ने नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर कई परिवारों की जान बचाई। शिवकुमार उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक इलाज के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता और प्राथमिक स्वास्थ्य की जानकारी भी देते हैं। लोजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने कहा कि समाज और सरकार को ग्रामीण चिकित्सकों के अनुभव का सम्मान करना...