लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। क्षत्रिय महासभा महिला शाखा का होली मिलन समारोह अमृत सरोवर परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में पहुंचे सभी लोगों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस दौरान गीत संगीत की महफिल भी सजी। होली का महत्व बताया गया। संगठन की अध्यक्ष ऐश्वर्या चौहान, उपाध्यक्ष निशा सिंह, कोषाध्यक्ष निवेदिता चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह, पूर्व अध्यक्ष सीमा सिंह सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। इसके अलावा अजय सिंह अज्जू, उत्तम कुमार, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...