गाज़ियाबाद, मई 1 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक फार्म हाउस के बाहर बीचबचाव करना दुल्हन के चचेरे भाई को महंगा पड़ गया। दबंगों ने ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। नगर की बह्रमपुरी कॉलोनी में रहने वाले करन शर्मा के ताऊ की बेटी की दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित शिवम फार्म हाउस में बुधवार रात शादी थी। कुछ युवकों ने दुहाई निवासी देव शर्मा के साथ मारपीट कर दी। इसी बीच करन ने बीचबचाव कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने ईंट मारकर करन शर्मा का सिर फोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मौसेरे भाई की शादी में आए महिला पुरुषों के साथ मारपीट यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद को लेकर बारात में सगे भाइयों का सिर फोड़ा यह भी पढ़ें- मारपीट की घटनाओं में चटकी लाठी, महिलाओं व नाबालिग समेत कई घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स...