बाराबंकी, अप्रैल 9 -- सिरौलीगौसपुर, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय मुश्काबाद में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक राज बहादुर वर्मा, अनंत कुमार पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि रामपाल यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले बच्चों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। नए शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। वीरेंद्र स्वरूप पाण्डेय ट्रस्ट की ओर से आयोजित खेल, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर प्रोत्साहित किया ग...