बक्सर, अप्रैल 14 -- डुमरांव। नगर के महरौरा मोड़ में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव बाबा साहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा ने कहा कि धर्म, जाति व लिंग के भेदभाव को मिटाकर सभी को एक मंच पर लाने वाले बाबा साहेब आंबेडकर थे। हमें उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। वहीं, पूजा कुमारी ने कहा कि बाबा साहेब की देन है कि संविधान के द्वारा मिले अधिकार से हम बोल रहे हैं, पढ़-लिख रहे हैं और राजनीति में सक्रीय हैं। जबकि, शिवानी सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों पर चलते हुए हमें समाज को जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता व न्याय के लिए समर्पण के प्रतीक हैं बाबा साहब मौके पर मुखिया कृष्ण बहादुर, धर्मेन्द, नवीन, गोल्डेन कुमा...