बांका, अप्रैल 7 -- बांका, एक संवाददाता। सोमवार को भाजपा का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। बांका विधायक सह पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने सर्वप्रथम पार्टी झंडा लगाकर झंडोत्तोलन कर उन सभी महान विभूतियों नमन करते हुए याद किया। जिनके समर्पण और बलिदान से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। श्री मंडल ने कहा कि आज यानी 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे बड़ा दिन है। आज के ही दिन 6 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना हुई। स्थापना समारोह के मौके पर हमें भी सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला था। कहा कि जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी के सफर में करोड़ों कार्यकर्ताओं के समर्पण और बलिदान अंतर्निहित है। भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते है। आप सभी कार्यकर्ता के सामूहिक प्रयास से ...