जौनपुर, अगस्त 24 -- जौनपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत रसोईयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम रविवार को जौनपुर शहर के कलक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया। यहां राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और अधिकारियों ने 15 रसोइयों को सांकेतिक रूप से कार्ड और प्रमाणपत्र दिया। पूरे जिले में 8325 रसोइयों को लाभ मिलेगा। लखनऊ स्थित जुपिटर सभागार, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। यहां प्रेक्षागृह में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत पौध एवं पुस्तक भेंट करके किया गया। कार्यक्रम की थीम स्वस्थ बच्चे, खिलता बचपन, सही पोषण से प्रदेश रोशन रहा। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री...