गढ़वा, अप्रैल 12 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। डॉ राममनोहर लोहिया चेतना मंच के तत्वावधान में 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा। उक्त बातें पूर्वमंत्री सह लोहिया चेतना मंच के संरक्षक रामचंद्र केशरी ने चेचरिया स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जयंती समारोह के अवसर पर बाबा बंशीधर मंदिर के निकट स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर प्रातः 11 बजे माल्यार्पण कार्यक्रम, चेचरिया स्थित पूर्वमंत्री के आवासीय कार्यालय में दोपहर 12 बजे से डॉ भीमराव अंबेडकर आधारित विषयक विचार गोष्ठी और दोपहर एक बजे श्री बंशीधर नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,वार्ड पार्षदों का अभिनंदन व सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राममनोहर लोहिया रिसर्च ...