उन्नाव, मार्च 12 -- उन्नाव। शहर के बाईपास स्थिति सोना पैलेस में बुधवार दोपहर एकेडेमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) परिवार की ओर से होली मिलन समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम में जनपद के शैक्षिक अधिकारियों, शैक्षिक सहयोगियों तथा शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम शुरुआत द्वीप प्रज्जवलन के साथ हुबा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी, डाइट मेंटर, जनपद के एसआरजी तथा समस्त एआरपी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में जनपद की शैक्षिक प्रगति, नवाचारों तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण विकसित करने पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को सफल बनाने तथा जनपद की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का सामूहिक संकल्प लिया। आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.