समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- बाजपट्टी। अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस के अवसर पर 23 अगस्त को उनके पैतृक गांव मधुरापुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया सियाराम मंडल, सचिव भरत मंडल, बबलू मंडल, रामसूरत मंडल समेत अन्य सदस्यों ने बुधवार को पटना में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए समारोह में शामिल होने की पूरी कोशिश करने की बात कही। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में मंत्री दामोदर राउत, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल तथा राज्यसभा सांसद शंभु शरण पटेल को भी आमंत्रित किया गया है। यह भी पढ़ें- र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.