समारोह का आयोजन कर पोस्ट मास्टर मनोज कुमार को दी गई विदाई
रामगढ़, मई 13 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह का आयोजन रामगढ़ के प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर मनोज कुमार का स्थानांतरण राँची आईडीसी में होने के उपलक्ष्य में किया गया था। समारोह की अध्यक्षता रामेश्वर प्रसाद ने की जबकि मंच संचालन मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने किया। इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में कहा कि पोस्टमास्टर मनोज कुमार का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय और अच्छा रहा। जिसमें उन्होंने सभी कर्मचारियों को एक सूत्र में बांधकर डाकघर की सभी जन कल्याणकारी सेवाओं को जन जन तक पहुँचाने का प्रयास किया है ।उनका कुशल नेतृत्व,मार्गदर्शन और सहयोग विभाग के प्रति समर्पण की भावना हमेशा याद दिलाता रहेगा। सभी कर्मचारियों ने उनके नए कार्य स्थल के लिए बधाई दी ।इस अवसर पर मुख्य रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.