गिरडीह, जनवरी 22 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सभी डीलरों के बीच बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में एक सादे समारोह का आयोजन कर 4 जी ई-पोश मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सीओ सह प्रभारी बीडीओ शशिभूषण वर्मा, बीएसओ प्रमोद कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शहाबुद्दीन, बीस सूत्री के अध्यक्ष डेगलाल महतो, उप प्रमुख उपेन्द्र महतो, ई-पोश मशीन के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर मंतोष कुमार व डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष शनिचर महतो आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डीलर पंकज कुमार ने किया। पदाधिकारियों ने डीलरों के बीच ई-पोश मशीन का वितरण करते हुए कहा कि पहले टू जी मशीन के कारण नेटवर्क की समस्या से अनाज वितरण में कुछ परेशानियां होती थी, लेकिन अब नई मशीन से नेटवर्क की समस्या बहुत हद तक समाप्त हो जाएगी। सीओ ने कहा कि अनाज का वितरण सभी डीलर समय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.