बेगुसराय, अप्रैल 12 -- बेगूसराय। प्रदेश कार्यालय वन व्हीलर रोड पटना में 14 अप्रैल को महापुरुष, भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। यह जानकारी लोजपा आर के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि इसमें भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में जिलास्तर से लेकर वार्ड स्तर तक के हजारों प्रतिनिधि व कार्यकर्ता पटना रवाना होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.