बांका, फरवरी 22 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका जिला के 36वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। मुख्य समारोह स्थल आरएमके मैदान पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बांका के विधायक राम नारायण मंडल तथा विशिष्ट अतिथि जिला पदाधिकारी बांका नवदीप शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह की शुरुआत पूर्वाह्न में विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुई, जिसमें छात्रों ने जिले के विकास और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके उपरांत समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जबकि आरएमके मैदान पर अतिथियों का स्वागत पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। वहीं अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.