रुद्रपुर, जनवरी 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में समायोजित किए गए आठ सहायक अध्यापकों ने अब तक अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। ऊधमसिंह नगर जिले में शिक्षा विभाग ने मानक से अधिक तैनात 22 सहायक अध्यापकों का रिक्त पदों पर समायोजन किया था। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के कुछ विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या निर्धारित मानक से अधिक थी, जबकि कई स्कूलों में पद लंबे समय से खाली चल रहे थे। इसी असंतुलन को दूर करने के उद्देश्य से यह समायोजन किया गया। उन्होंने बताया कि समायोजन आदेश जारी होने के बाद निर्धारित समय के भीतर कार्यभार ग्रहण करना वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.