बरेली, अप्रैल 29 -- बरेली। समायोजन से अंसतुष्ट बेसिक शिक्षकों के प्रकरणों की डीएम ने बुधवार से सुनवाई शुरू की। विभाग के पास 33 शिक्षकों ने अपना प्रत्यावेदन दिया है। इनमें से बुधवार को 15 की सुनवाई हुई। शेष की सुनवाई कल होगी। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि शिक्षकों को दूर-दराज के खाली स्कूलों में भेजा जा रहा है। सभी के प्रत्यावेदन को ध्यान से सुना है। सेवानिवृत्ति के करीब, महिला, दिव्यांग आदि शिक्षकों के प्रकरण पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। हालांकि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि कोई भी स्कूल बंद नहीं रहना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.